top of page

DIWALI

दिवाली पर निबंध (Essay on Diwali in Hindi) – प्रस्तावना (Introduction)

दिवाली हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। बच्चों को दिवाली पर निबंध लिखकर उन्हें त्योहार के बारे में अपने आनंदमय अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है। युवा आम तौर पर इस त्योहार को बेहद पसंद करते हैं क्योंकि यह सभी के लिए ढेर सारी खुशियाँ और उल्लास के पल लेकर आता है। वे अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते हैं और अपने प्रियजनों के साथ शुभकामनाएँ और उपहार साझा करते हैं। अधिकतर लोग इस दौरान गूगल पर साल 2022 में दिवाली कब है ढूंढते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2022 में दिवाली पर्व 24 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। छात्र नीचे दिए गए दिवाली त्योहार पर निबंध (Essay of Diwali Festival) की जांच कर सकते हैं और दिवाली त्योहार के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव व्यक्त करने या साझा करने के लिए इस विषय पर कुछ पंक्तियां लिखने का प्रयास कर सकते हैं।

दिवाली पर निबंध (Essay on Diwali in Hindi) – दीपावली पूजा शुभ मुहूर्त (Deepawli puja shubh muhurt)

दीपावली के अवसर पर धनदेवी लक्ष्मी, गणेश जी, कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में करने को सर्वाधिक फलदायक माना जाता है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन विशेष फलदायक होता है। ऐसी मान्यता है कि स्थिर लग्न में की गई अपनी पूजा-आराधना से प्रसन्न होकर माता लक्ष्मी आराधक के घर में निवास करने लगती हैं। साल 2022 में दिवाली के अवसर पर 24 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन मुहूर्त गृहस्थजनों के लिए सायं 6:55 मिनट से रात 8:16 मिनट तक है। लक्ष्मी पूजन मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 01 घंटे 20 मिनट रहेगी। वहीं वर्ष 2021 में, 4 नवंबर को दिवाली का त्योहार देश भर में मनाया गया था।

Recent Posts

See All
Friction:

Advantages of friction: 1 Friction enables us to walk freely. 2 It helps to support ladder against wall. 3 It becomes possible to...

 
 
 
History of India

History of India The Indian subcontinent, the great landmass of South Asia, is the home of one of the world’s oldest and most influential...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
  • Original_edited
  • Watermark Small_edited

Copyright © 2023 Ramancoeducation

bottom of page